फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं ने पहड़िया मंडी में रातभर की पहरेदारी, कहा- प्रशासन लापरवाह हो गया है; VIDEO

एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर वाराणसी के पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर सपा नेताओं ने निगरानी बढ़ा दी है। सोमवार रात करीब 10 मिनट तक बिजली गुल होने की सूचना पर हंगामा हुआ। सपा के 15 नेताओं ने मतगणना स्थल पर रात बिताई। नेताओं ने मतगणना में हेराफेरी की आशंका जताते हुए प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। सपा नेता और शिवपुर के पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य ने कहा कि बीती रात मतगणना स्थल पर बिजली चले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे तो प्रशासन से संपर्क कर बिजली चालू कराई गई। बताया गया कि जनरेटर खराब हो गया था। उन्होंने आशंका जताई कि मतगणना में हेरफेर की जा सकती है। वहीं, सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वे अखिलेश यादव के साथ हैं। पार्टी प्रमुख जब और जैसा निर्देश देंगे, कार्यकर्ता उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में सपा दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटना के बाद सपा नेताओं ने मतगणना स्थल पर निगरानी जारी रखी। उनका कहना है कि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिए। हालांकि, मतगणना में हेराफेरी की आशंका को लेकर सपा नेताओं ने जो सवाल उठाए हैं, उसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें