फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में रजत पालकी यात्रा...तैलंग स्वामी के भक्तों ने लगाए जयकारे, VIDEO

शिव की नगरी में चल विश्वनाथ की मान्यता वाले तैलंग स्वामी की जयंती मंगलवार को मनाई गई। 479वें जन्मोत्सव पर पंचगंगा घाट स्थित मठ में अनुष्ठान का सिलसिला अनवरत चल रहा है। पौष शुक्ल पक्ष एकादशी पर जन्मे तैलंग स्वामी की प्रतिमा के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अनवरत जा रहा।मंगलवार को तैलंग स्वामी की जयंती पर पंचगंगा घाट स्थित मठ से पादुका यात्रा निकाली गई। पादुका यात्रा का शुभारंभ पं. राहुल बक्शी, पं. राम भाटे के द्वारा विधिवत पूजन पाठ के उपरांत हुआ। शहनाई की मंगल धुन, शंख ध्वनि और हर हर महादेव शंभू की गूंज के बीच काशी की संकरी गलियों से शोभायात्रा गंगा घाट से काशी कोतवाल के दरबार पहुंची। रजत सिंहासन पर तैलंगस्वामी की तस्वीर और पादुका को लिए विप्रगण नंगे पाव चल रहे थे। शोभायात्रा मंगला गौरी, रामघाट, सिंधिया घाट, चौखंभा होते हुए काल भैरव के दरबार में पहुंची। बाबा कालभैरव के मंदिर तैलंग स्वामी की रजत पालकी का दर्शन पूजन के बाद वापस मठ पहुंचाया गया। शोभा यात्रा जिधर से गुजर रही थी लोग अपने घरों से फूल बरसा रहे थे। शोभायात्रा में पं. अजय शंकर तिवारी, सुमित पालंदे, गीतकार कन्हैया दुबे केडी, गणेश पालंदे, सुनील शर्मा, भालचंद्र सहित काफी संख्या में भक्तगण शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें