फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में मां अन्नपूर्णा मंदिर में हुई श्री यंत्र की पूजा, VIDEO

श्री काशी विश्वनाथ धाम में मां अन्नपूर्णा मंदिर में भक्तिभाव से परिपूर्ण श्री यंत्र की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। यह पूजा कुमकुम, हल्दी तथा शास्त्रनामों के उच्चारण के साथ विधिवत् रूप से की गई। पूजा के दौरान मंदिर के शास्त्रियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता अन्नपूर्णा से समृद्धि, पोषण एवं जनकल्याण की कामना की गई। शास्त्रियों द्वारा पारंपरिक रीति अनुसार दीपप्रज्वलन, पुष्पांजलि तथा नैवेद्य अर्पण कर मां अन्नपूर्णा की पूजा संपन्न की गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण में मां अन्नपूर्णा के दिव्य स्वरूप का दर्शन किया और श्री यंत्र की पूजा के माध्यम से धाम में शांति, सौभाग्य और सकारात्मकता की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें