श्री काशी विश्वनाथ धाम में गणेश उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से भारी संख्या में श्रद्धालुओं, काशीवासियों, न्यास के सम्मानित सदस्य प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, अन्य न्यास अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति में भगवान शिव व माता देवी पार्वती के प्रिय सनातन परंपरा में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के उत्सव गणेश चतुर्थी का पूजन संपन्न हुआ।