वाराणसी में माता अन्नपूर्णा के दरबार आज भक्तों की भीड़ देखने को मिली। माता अन्नपूर्णा के सत्रह दिवसीय व्रत की शुरूआत हुई और भक्तों को धागा दिया गया। मान्यता है कि पंचमी को जो भी भक्त इस धागे को लेकर जाते हैं वो व्रत को पूर्ण करने का संकल्प लेते हैं और ये कहा जाता है अगर आप किसी भी अनुष्ठान को करते हैं तो इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।