अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फुटबाल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जुडो सहित अन्य खेल का आयोजन हुआ। जिसमें सब जूनियर बालक भारोत्तोलन 49 किग्रा आफान,61 किग्रा बाबूलाल प्रथम रहे।बैडमिंटन शिवम मिश्रा और हरिओम सिंह विजेता रहे तथा फुटबाल मैच में धानापुर विजेता तथा करी उपविजेता रहा। जूनियर बालक फुटबाल में धानापुर विजेता तथा धरांव उपविजेता रहा। बैडमिंटन एकल में निखिल कुमार विजेता रेहान खान उपविजेता रहे। सीनियर बालक बैडमिंटन में सुमित पाण्डेय विजेता, सोनल तिवारी उपविजेता रही। सभी सफल प्रतिभागियों को विकास खंड अधिकारी विजय कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित ऐसी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए है। उन्होंने सभी सफल खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, एडीओ सौरभ सिंह, प्रभाकर मिश्र खेल अनुदेशक जयप्रकाश सिंह, नत्थू यादव, नारद सिंह यादव, ज्ञानू सिंह, आदि उपस्थित रहे।