वाराणसी जिले में बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक की स्थिति बद से बदतर हो गई है। शहर की अधिकांश सड़कें धंस गई हैं। बृहस्पतिवार को गिल्ट बजार चौराहे के पास स्कूल के सामने बीच सड़क पर लगभग 12 फीट गहरा गड्ढा हुआ। आनन- फानन में यहां पुलिस बैरिकेड लगाया गया। सड़क के नीचे से सीवर की लाइन गई है। ऐसे में सूचना मिलने पर सीवर लीकेज की चेकिंग के लिए मौके पर लोक निर्माण विभाग और जलकल की पहुंच गई।