बालाघाट मध्य प्रदेश की रहने वाली आंचल चौधरी ने संकट मोचन संगीत समारोह की तीसरी दिशा पर हनुमान जी के बाल स्वरूप की रंगोली बनाकर अपनी भक्ति भाव वाली प्रस्तुति दी। इस रंगोली को बनाने में ललित विश्वकर्मा ने उनका सहयोग किया। एक सवाल के जवाब में आंचल ने बताया कि इस रंगोली को बनाने में कुल 15 घंटे लगे हैं। बाल हनुमान के आंखों की खूबसूरती को दर्शाने में लगभग आधे घंटे लग गए। समारोह में बाल हनुमान की यह रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।