रेलवे के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुमित कुमार ने सिगरा थाने में पत्नी और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुमित के अनुसार, उनकी पत्नी साक्षी ने धमकी दी है कि मेरठ वाले मर्डर की तरह तुम्हारी हत्या करेंगे। साक्षी और उसके भाई रविराज ने उन्हें जमकर पीटा भी है। दोनों ने उन्हें धमकी दी है कि तीन दिन के अंदर उनकी हत्या करवा देंगे।