वाराणसी जिले में पिसौर स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। आरोप लगाते हुए नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होते ही डीसीपी वरुणा जोन, एसीपी रोहनिया, एसीपी कैंट समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।