वाराणसी। सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर की विशेष सजावट, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए पुलिस, प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।