रामनवमी की संध्या पर राजघाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित झांकी निकाली गई। कार्यक्रम में मौजूद भक्तों ने जय श्री राम का उद्घोष किया। संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युद्धवीर रहे। इन्होंने भगवान राम के चरित्र को आत्मसात करने का संदेश दिया।