वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के नगवा में साइड पर पेंटिंग का काम करने वाले सोनू यादव ने पिस्टल से खुद को सीने में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बाएं हाथ में पिस्टल पड़ा रहा। मकान में नीचे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसीपी भेलूपुर, फॉरेंसिक टीम छानबीन की। परिजनों ने पुलिस से कहा कि घटना की जांच होनी चाहिए। सोनू के पास पिस्टल नहीं था।