फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पत्रकारिता ने देश में खींची थी एक नई लकीर'

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के पत्रकारों की तरफ से 'यंग इंडियन' के संपादक चंद्रशेखर की स्मृति में बृहस्पतिवार को नगर के टाउन हॉल में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद मोहन ने कहा कि चंद्रशेखर की पत्रकारिता ने देश में एक नई लकीर खींची थी। यंग इंडियन को निकालने की बेचैनी देश के तत्कालीन हालात थे। कहा कि विचार और समाचार अलग-अलग होते हैं। चंद्रशेखर ने यंग इंडियन के माध्यम से देश को नया विचार दिया था। जिस पर सारा देश सोचता था। लेकिन आज देश में विचारों की लड़ाई कमजोर पड़ती जा रही है। विचार वाले राजनेता और पत्रकार कम होते जा रहे हैं। बावजूद इसके आज देश का समाज चंद्रशेखर जैसे नेता और उनके जैसे पत्रकार की कमी महसूस कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें