नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से शनिवार को अर्दली बाजार स्थित कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज में बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण/माकड्रिल किया गया। जिसमें हवाई हमले,प्राथमिक चिकित्सा और विभिन्न प्रकार के आग पर काबू पाने का प्रदर्शन नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रशिक्षित छात्राओं ने किया। हवाई हमला, बमबारी और उसके बाद बचाव कार्यों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथि पार्षद अशोक मौर्या, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा,विवेक कुमार थे। स्वागत प्रधानाचार्य पूनम सिंह और डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया।