फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रृंखला और जनचेतना रैली से गंगा स्वच्छता का दिया संदेश, VIDEO

भंदहा कला कैथी केंद्र के बच्चों ने सोमवार को मार्कण्डेय महादेव मंदिर स्थित गंगा-गोमती संगम घाट पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से संगम घाट तक जनचेतना रैली निकालकर श्रद्धालुओं से गंगा और घाटों पर कचरा न फेंकने की अपील की। रैली के दौरान बच्चों के हाथों में गंगा में गंदगी अब और नहीं, नदियों को हमेशा करें साफ, तभी बनेगा देश महान और घाटों पर कपड़ा न छोड़ें, मां गंगा को स्वच्छ रखें जैसे संदेश लिखे पोस्टर थे। इन नारों ने संगम पर आए श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। घाट पर पहुंचकर बच्चों ने नदी तो बहती रहना गीत प्रस्तुत कर लोगों से नदियों के संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। बच्चों के इस प्रयास की श्रद्धालुओं ने सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। अभियान में महेश कुमार, दीनदयाल सिंह, अमित कुमार, अभिषेक, सौरभ चंद्र, प्रदीप सिंह, रमेश प्रसाद, बबिता, सन्नी, पलक और सार्थक सहित अन्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें