फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के पूर्व गंगा घाटों पर गूंजा स्वच्छता का संदेश; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 02:07 PM IST

मौनी अमावस्या के महत्वपूर्ण स्नान पर्व के पूर्व जन-मानस में स्वच्छता के प्रति भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नमामि गंगे और नगर निगम ने शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से दशाश्वमेध घाट तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत सफाई की और पर्यटकों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने सफाई के बाद लाउडस्पीकर से नाव द्वारा गंगा को प्रदूषित करने वाली सामग्री विसर्जित नहीं करने, सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करने का संदेश प्रसारित किया । इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया । गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने संदेश दिया कि मां गंगा भारत की शाश्वत पहचान, आजीविका का उपक्रम और भारत की मर्यादा हैं । मौनी अमावस्या पर गंगा के तट पर लाखों श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाएंगे। जनमानस से अपील है कि गंगा के किनारे गंदगी न करें और न ही किसी दूसरे को करने दें। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, विवेक भाटी, नगर निगम सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, दिनेश चौधरी, सुनील, मोहन, महेंद्र साहनी, रिंकू आदि उपस्थित रहे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें