फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अखाड़ों की पेशवाई देखने के लिए उमड़े लोग, हजारों नागा साधुओं ने दिखाए करतब

अखाड़ों की पेशवाई निकलने की तैयारी मंगलवार की देर रात से ही शुरू हो गई थी। सुबह चार बजे से गोदौलिया जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर चार पहिया, दोपहिया वाहनों को रोक दिया। आमतौर पर लक्सा या गुरुद्वारा के पास से लगने वाली बैरिकेडिंग बुधवार को रथयात्रा से ही लगा दी गई। टेम्पो, ई-रिक्शा को रथयात्रा चौराहे से पहले ही रोक दिया गया। यहीं से लोग पैदल चल रहे थे, कुछ लोगों ने गलियों से बाइक निकाली तो उन्हें मुख्य सड़क पर ही रोक दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे तक इसी तरह ट्रैफिक चलता रहा। दोपहर के बाद गलियों से बैरिकेडिंग में रियायत दे दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें