वाराणसी में शुक्रवार को नामांकन के चौथे दिन कई लोगों ने पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के साथ बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी भी नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे।