काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्वालियर से पधारी कुमारी ऋचा अग्रवाल ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुती दी। उन्होंने राग मालकोश में द्रुत बंदिश (ढीठ लंगर मानत नाही) तत्पश्चात भक्ति गीत, ज्योति कलश, तोरा मनवा गीत गाकर वहां बैठे श्रोता गणों से खूब तालियां बजवाई और वाह- वाही लूटी, आपके साथ तबले पर सत्य प्रकाश तथा हारमोनियम पर अनंत अवी ने कुशल संगत किया, कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन काशी विरासत संरक्षण समिति के सदस्य अनूप मिश्रा ने किया ।