फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी तमिल संगमम..., तमिलनाडु के प्रतिनिधियों ने उतारी मां गंगा की आरती

अनादि काल से काशी से तमिलनाडु का नाता जोड़ते काशी तमिल संगमम् के तहत तमिलनाडु के प्रतिनिधियों ने रविवार को नमामि गंगे के साथ हनुमान घाट पर मां गंगा की आरती उतारी भगवान आदि विश्वेश्वर महादेव और मां गंगा से भारत की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सांस्कृतिक विविधता के अनूठे उत्सव के दौरान काशी तमिल सांझा संस्कृति की प्रगाढ़ता के लिए तमिलनाडु से आए श्रद्धालुओं ने हनुमान घाट पर गंगा स्नान के पश्चात मां गंगा का पूजन किया। धार्मिक सांस्कृतिक यात्रा के अवसर पर आरोग्य भारत की कामना से द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं गंगाष्टकम का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। राष्ट्रध्वज हाथों में लेकर सभी ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि काशी और तमिलनाडु दोनों शिवमय हैं। काशी से तमिलनाडु तक, विश्वेश्वर और रामेश्वर की कृपा-दृष्टि समान रूप से है। सर्वत्र राम हैं, सर्वत्र महादेव हैं। काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत साझी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतुलनीय प्रयास से तमिल संगमम भाषा भेद मिटाने की ऊर्जा दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें