फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी तमिल संगमम 3.0 : 220 सदस्यीय दल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, पुष्पवर्षा और डमरू से स्वागत

काशी तमिल संगमम् 3.0 में तमिलनाडु से आए अतिथि शनिवार को सायं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। तमिलनाडु से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं लेखकों के 220 सदस्यीय समूह का मंदिर न्यास की ओर से गंगा द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा और डमरू के नाद के बीच काशी तमिल संगमम् में आए अतिथियों ने श्री विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। न्यास की ओर से डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण एवं अन्य अधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत सभी अतिथियों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर न्यास के डिप्टी कलेक्टर ने धाम के सभागार में अतिथियों को श्री काशी विश्वनाथ धाम में उपलब्ध सुविधाओं एवं दर्शन पूजन की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन पूजन कर अतिथि भाव विभोर हो गए। अतिथियों ने कहा कि महादेव का दर्शन सौभाग्य से ही प्राप्त होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें