बुधवार को प्रातः 12:00 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के तत्वावधान में महाराष्ट्र से आए मराठी बंधुओं का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अनूप जायसवाल ने किया। स्वागत कार्यक्रम में अतिथियों को तिलक, अक्षत एवं गुलाब की पंखुड़ियों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों के साथ मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसा और भेदभाव अत्यंत निंदनीय है। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि चाहे वह उत्तर प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, मध्य प्रदेश हो या राजस्थान भारत का हर राज्य, भारत का अभिन्न अंग है। इसमें रहने वाले सभी नागरिक भारतीय हैं और हमें जाति, भाषा, प्रांत से ऊपर उठकर एकता और समरसता का परिचय देना चाहिए।