काशीपुराधिपति की नगरी में रंगभरी एकादशी के साथ होली की शुरुआत हो गई है। शहर की सड़कें रंगों, अबीर-गुलाल से सराबोर हो गई हैं। गंगा घाटों पर लोकगीतों की तान गूंथने लगी हैं। साथ ही कलाकारों की महफिल जमने लगी है। इस लोक परंपरा के निर्वहन के साथ, वाराणसी के लोग होली के मौके पर गंगा घाट के किनारे जमकर होली का उत्सव मना रहे हैं। रंग-भंग, ठंडाई के साथ गाने के साथ होली की खुशियां मनाई जा रही हैं। ढोलक- मंजीरे के साथ होली के गीत- गाते लोग झूमते नजर आ रहे हैं।