फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल, 25 से ज्यादा मुस्लिम लोगों ने ली गुरु दीक्षा

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के पातालपुरी मठ में आस्था और सामाजिक सौहार्द की अनोखी मिसाल देखने को मिली। जगद्गुरु बालक देवाचार्य के सानिध्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 25 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण की। इन श्रद्धालुओं ने सनातन परंपरा के अनुसार गुरु पूजन और आरती में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही वाराणसी, गाजीपुर और मिर्जापुर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ पहुंचे। गुरु मंत्र ग्रहण करने के बाद सभी ने महंत बालकदास की आरती की। उन्होंने महंत बालकदास का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें