काशी में बाबा काल भैरव की स्वर्ण प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के बीच निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रतिमा का स्वागत किया और दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।