फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उप चुनाव में भाजपा की जीत पर की गंगा आरती, नमामि गंगे ने अस्सी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की आस्था और आजिविका गंगा के निर्मलीकरण अभियान के तहत रविवार को अस्सी घाट पर नमामि गंगे ने स्वच्छता की अलख जगाई। वहीं, उप विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को लेकर मां गंगा की आरती उतारी । गंगा आरती एवं स्वच्छता जागरूकता के दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ ही वियतनाम से पधारे पर्यटक भी शामिल रहे। राष्ट्रध्वज तिरंगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लेकर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा। नारी शक्ति का नेतृत्व कर रहीं मां गंगा की आरती उतार कर सदस्यों ने पीएम मोदी के आवाह्न 'नारी शक्ति वंदन' का अभिनंदन किया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के आवाह्न पर स्वच्छता अभियान में जन-जन जुटे। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों को सफाई करता देख गंगाजल में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन परंपरा का निर्वहन कर रहे उपस्थित जन समुदाय ने भी स्वच्छता में हाथ बंटाया । अस्सी घाट के गंगा तट की सफाई की गई ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें