फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खेत में रखा भूसा जलकर राख; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 11:42 PM IST

चोलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसान का भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से करीब तीन बीघे खेत में रखा भूसा जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार, चोलापुर निवासी सुरेन्द्र नारायण सिंह पुत्र विजय नारायण सिंह ने अपने खेत में पशुओं के चारे के लिए बड़ी मात्रा में भूसा रखवाया था। शनिवार दोपहर खेत के पास से गुजर रहे विद्युत तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। तार से निकली चिंगारी भूसे पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी, पाइप तथा मोटर पंप की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले राहत कार्य के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक खेत में रखा अधिकांश भूसा जलकर राख हो चुका था। पीड़ित किसान सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का भूसा नष्ट हो गया है। यह भूसा पशुओं के चारे के लिए रखा गया था, जिसके जल जाने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें