बड़ागांव थाना क्षेत्र के दल्लीपुर मोड़ के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल मौर्य निवासी चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर के रूप में हुई है। डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे।