छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने घाटों का निरीक्षण किया। घाटों पर मिली गंदगी और अन्य समस्याओं को देखकर उन्होंने मौजूद अधिकारियों सख्ती दिखाई। साथ ही कम से कम समय में मुकम्मल करने की हिदायत दी। अस्सी घाट की स्थिति देख जिलाधिकारी ने अफसरों पर नाराजगी दिखाई। 24 घंटे में गंदगी को हटाने का निर्देश दिया।