महाकुंभ से पहले सजकर तैयार होगा विंध्यधाम। जिलाधिकारी प्रियंका रंजन ने विंध्य कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर निर्देश दिया। इस दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र और ए डी एम शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहे। बताते चलें कि महाकुंभ के दौरान भक्तों भीड़ विंध्य धाम में भी आने वाली है लिहाजा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।