फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दी बार एसोसिएशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न, VIDEO

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दी बार एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बार परिसर को तिरंगे रंग के गुब्बारों और फूल-मालाओं से सजाया गया। संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति सम्मान, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल्यों को मजबूती देना और लोकतांत्रिक चेतना को सशक्त करना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने देश की अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एसोसिएशन के अध्यक्ष महामंत्री सुधांशु मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर चौहान, संयुक्त सचिव (प्रशासन) सुशील कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें