वाराणसी खंड की स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया जिले शामिल हैं। स्नातक सीट के लिए 24 और शिक्षक सीट के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। वर्तमान में दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। सपा ने अपने मौजूदा प्रतिनिधियों को ही दोबारा प्रत्याशी बनाया है। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।