फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में लंका थाने के कांस्टेबल को लगी गोली

वाराणसी कमिश्नरेट के लंका थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक गंभीर घटना सामने आई। नरिया तिराहे पर एक घटना स्थल पर गए लंका थाना के कांस्टेबल अमित शुक्ला को गोली लग गई। गोली पेट, पीठ और हाथ में लगी है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध असलहा तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस की घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ में बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी। वहीं पुलिस की कार्रवाई में एक तस्कर भी घायल हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें