वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दीपावली पर्व मनाया और अनाथ बच्चों को मिठाई और फुलझड़ियां बांटी। इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी और स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन किया इसके साथ ही प्रकाश पर्व पर सबके घर खुशहाली का संदेश दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने अनाथ बच्चों के साथ दीवाली मनाई और समाज में एकरूपता का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि दीपक की लौ हमेशा अपने साथ उम्मीद लेकर आती है हमे अंधकार से लड़ने की ताकत देती है और हमारे सपनों को रास्ता दिखाती है। ठीक उसी तरह यह बच्चे जिनका कोई नहीं है वह बच्चे भी दिये के लौ के समान है जो हमारे समाज में उम्मीद व सपनो की तरह है। हम प्रकाशोत्सव पर्व पर हम कांग्रेसजनों ने अनाथ बच्चों संग दीपावली मनाई व आज का दिन एक मायने में और भी महत्वपूर्ण है। आज के दिन आयरन लेडी ,पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गाँधी जी ने देश के खातिर अपने प्राणों का आहुति दी थी व लौहपुरुष स्व.सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का जन्म हुआ था जिन्होंने देश के दिशा को नया आयाम दिया।