काशी के सबसे प्राचीन विष्णु तीर्थ आदिकेशव घाट पर नमामि गंगे के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में गंगा किनारे श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित किए गए कपड़े व अन्य प्रदूषण कारक सामग्रियों को बाहर निकालकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए घाट पर मौजूद लोगों से अपील की। नमामि गंगे के काशी क्षेत्र संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि काशी खंड के अनुसार प्राचीन काल से ही आदिकेशव तीर्थ का अस्तित्व रहा है। प्राचीन विष्णु तीर्थ आदिकेशव की महिमा पृथ्वी के सभी तीर्थों की तुलना में श्रेष्ठ है। काशी खंडोंक्त में वर्णित यह क्षेत्र धार्मिक आस्था और पर्यटन का भी केंद्र बिंदु है। इसलिए यहां साफ सफाई बहुत जरूरी है। लोगों से भी तीर्थ की स्वच्छता बनाने रखने की अपील है। कहा कि श्री हरि भगवान विष्णु ने स्वयं अपने हाथों से आदिकेशव जी की स्थापना की है ।