वरुणा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जल निकासी सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने पुराने पुल का चैनल खोल दिया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा है। जलभराव की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।