महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीएचडी प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी उत्साहित और राहत भरे नजर आए। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने सवालों के स्तर पर चर्चा की। कुछ ने पेपर को संतुलित बताया, जबकि कई अभ्यर्थी परिणाम को लेकर आशान्वित दिखे।