वाराणसी में प्रशासन के रवैये से नाराज नाविक समाज ने मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर नावों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में नाविक एकजुट होकर घाट पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नाविक समाज के प्रतिनिधि प्रमोद माझी ने बताया कि 72 दिन बाद नाव संचालन शुरू हुआ था, लेकिन प्रशासन ने बहाना बनाकर उस पर फिर से रोक लगा दी। उनका कहना है कि प्रशासन घाटों पर रोशनी की कमी का हवाला देता है, जबकि नाव संचालन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही होता है और उस समय पर्याप्त रोशनी रहती है।