बीएचयू में विभागाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कला संकाय की प्रमुख को देने के विरोध में आर्कियोलॉजी और बहुजन समाज इकाई के छात्रों ने मंगलवार को धरना शुरू कर दिया। बीएचयू कुलपति कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में विश्वविद्यालय के नियम 25 (4) (2)] के अनुसार वरिष्ठता क्रम में विभागाध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर महेश प्रसाद अहिरवार की नियुक्ति होनी थी। आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति समुदाय का होने के कारण उन्हें विभागाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति से वंचित कर दिया गया।