बीएचयू का 105वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मनाया जा रहा है। अंग्रेजी और बाद में हिंदी परिचय के साथ समारोह शुरू हुआ। इस दौरान 29 गोल्ड मेडलिस्ट को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने अंग्रेजी में शपथ दिलाई। इसके बाद शिष्ट मंडल के सभी सदस्यों ने अंग्रेजी में 544 मेडल और उपाधियों को देने की घोषणा की। इस दौरान कुलपति व मुख्य अतिथि द्वारा मंच पर छात्र- छात्राओं को उपाधियां वितरित की गईं। इस दौरान मेधावियों के चेहरे चमक उठे।