वाराणसी जिले में भारत बंद का असर देखने को मिला। यहां दलित समाज के नेता और प्रतिनिधियों ने सीर गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और रैली निकाली। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रही। लोग हाथों में झंडे लेकर एकत्रित हुए और नारेबाजी की। बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बाजारों में दुकानें बंद हैं, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। जो दुकान खुली हुई हैं आंदोलनकारी उन्हें बंद करवा रहे हैं।