फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 06:18 PM IST

सोनभद्र में ओबरा के बरहमोरी में स्वीकृत बालू, मोरम की साइटों पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि बरहमोरी में कुल चार मोरम साइटें स्वीकृत थीं। इनमें से तीन साइटों के लीज धारकों की तरफ से पिछले साल मई में सरेंडर कर दिया गया है। इसके बाद भी अवैध तरीके से लगातार खनन जारी है। आरोप है कि निर्धारित क्षेत्र के बाहर जाकर वन क्षेत्र में भी खनन किया जा रहा है। सोन नदी की प्राकृतिक धारा को अवरुद्ध करने, ओवरलोडिंग का भी आरोप लगाया। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में चंद्रेश कुमार, सूरज कुमार, रवि शर्मा, राजेंद्र कनौजिया, डिलवा देवी, संजय कुमार अकेला, संगम भारती, रीता देवी, विकास, नीरज शर्मा, रामसुभग सिंह, रोहित चेरो आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें