फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने काशी विश्वानाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस दौरान अचानक मंदिर परिसर में अभिनेत्री को देख श्रद्धालुओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। लोग शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे।