लगातार हो रही बारिश के बावजूद खेतगढ़ का 140 साल पुराना लखा मेला आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई। बारिश के कारण मेले के आयोजन और झांकियों के संचालन में दिक्कतें आईं, लेकिन परंपरा को निभाने के लिए रामलीला समिति ने प्रयास जारी रखे। खेतगढ़ रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी थीं। इस बार भी सैकड़ों झांकियों और कलाकारों के शामिल होने की तैयारी थी। बाहर से आए कलाकारों को देखते हुए समिति ने कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।