फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93.40% के साथ पल्लवी बनीं जिला टॉपर, IIT का सपना, इंजीनियर बनना है लक्ष्य

क्षेत्र के लंगटू बाबा इंटर कालेज हड़िहाकला में इंटरमीडिएट की छात्रा पल्लवी गुप्ता ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में 93.40% अंक अर्जित कर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। हनुमानगंज ब्लाक के सलेमपुर की रहने वाली पल्लवी के टॉप करने की जानकारी होते ही पिता संजय गुप्ता और मां ललिता देवी सहित परिवार के लोग झूम उठे। संजय गुप्ता ने बताया दो पुत्रियों और दो पुत्रों में पल्लवी दूसरे नंबर पर है। उसकी विज्ञान, गणित में विशेष रुचि है। वह आईआईटी की तैयारी को इच्छुक है। इंजीनियर बनना चाहती हैं।घर की पढ़ाई और दो कोचिंग की कक्षाओं को मिला कर लगभग 12 घंटे तक उसका अध्ययन चलता था। संजय गुप्ता एक कंपनी में सेल्स में तैनात हैं। मां का नाम ललिता देवी गृहणी हैं। सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें