वाराणसी में बीती रात एक अफवाह के बाद बवाल हो गया। अफवाह उड़ी की यहां एक धर्मस्थल से सटी विवादित जमीन पर पर कब्जा किया जा रहा है। अफवाह फैलते ही दो गुट आमने सामने आ गए और बहस झड़प में बदल गई। बात इतनी बढ़ी की पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े।