जानवरों की सींगों की तस्करी के मामले में वाराणसी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने काले हिरण, चीतल और सांभर की नौ सींगों को बरामद किया है। इन सींगों की तस्करी कर पितरकुंडा तिराहा के पास मिली एक बग्घी की सीट के नीचे छिपाया गया था। पुलिस का कहना है कि बग्घी वाले को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।