पदभार संभालते ही बीएचयू के नए कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने विश्वविद्यालय के ढेरों मामलों को लेकर अपनी बात रखी। कुलपति ने बड़े साफ शब्दों में कहा कि छात्र-छात्राओं से संवादहीनता नहीं रहेगी। वह सभी से मिलेंगे, समस्या सुनेंगे और पहले उसके बारे में सोचेंगे, समझेंगे और तत्काल समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शोध की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों को इस काबिल बनाएंगे दुनिया उन्हें सलाम करें। बीएचयू को नंबर तीन रैंकिंग से नंबर एक पर लाना होगा।