फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी का पेपर वॉट्सएप पर हुआ लीक, राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त की

Sun, 28 Nov 2021 12:59 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

उत्तर प्रदेश में रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी टेट का पेपर लीक हो गया और इस वजह से परीक्षा को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने बताया कि प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके बाद परीक्षा को निरस्त करना पड़ा। आपको बता दें कि प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर लीक हुआ है। पेपर लीक होने के बाद से प्रदेश भर में छापेमारी शुरू कर दी है।  प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद में कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता 2021 यानि यूपीटीईटी की परीक्षा 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से 12:30 बजे थी और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 5 बजे के बीच होनी थी लेकिन फिलहाल यह परीक्षा टाल दी गई है।
 अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यूपी सरकार ने यह दावा किया है कि 1 महीने के भीतर दोबारा यूपी टीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी और इस बात की जानकारी लॉ एंड ऑर्डर एडीजी प्रशांत कुमार ने दी है। 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे लेकिन उसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें